Menu
blogid : 316 postid : 1349174

किसी पर रेप तो किसी पर सेक्‍स रैकेट चलाने का लगा आरोप, ऐसे संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं कई ‘बड़े बाबा’

साध्‍वी से बलात्‍कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को सजा सुनाई गई। गुरमीत सिंह पहला ऐसा ‘बाबा’ नहीं है, जिसकी करतूत ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। उसके कई ‘साथी’ भी ऐसे ही संगीन मामलों में जेल गए हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं, जिन्‍हें जमानत मिली और वे जेल से बाहर गए, वहीं कुछ ऐसे हैं, जो अभी जेल की सलाखों के पीछे ही हैं। आइये जानते हैं देश के ऐसे ही विवादित बाबाओं के बारे में, जिनमें से कोई रेप का आरोपी है, तो कोई सेक्‍स रैकेट चलाने के मामले में संलिप्‍त पाया गया।


gurmit singh


गुरमीत राम रहीम सिंह : डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 25 अगस्‍त को कोर्ट ने डेरे की साध्‍वी से रेप का दोषी करार दिया। 28 अगस्‍त को उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। गुरमीत सिंह पर यह आरोप 2002 में लगा था, जिसके करीब 15 साल बाद उसे सजा हुई। इसके अलावा गुरमीत सिंह पर हत्‍या का भी आरोप है।


Asaram


आसाराम : आसाराम पर 2013 में अपने आश्रम की नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा। मामले में 2013 से ही आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। इसके अलावा आसाराम ज़मीन हथियाने और हत्‍या आदि के भी आरोपी हैं। पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी है।


rampal


रामपाल : रामपाल हरियाणा में सिंचाई विभाग में इंजीनियर था। 18 साल तक नौकरी करने के बाद रामपाल ने इस्तीफ़ा दे दिया और उसके बाद सत्संग करने लगा। रामपाल ने सतलोक आश्रम बसाया। आरोप है कि इस आश्रम के अस्पताल में गर्भपात सेंटर चलता था। आश्रम से हथियार और कई आपत्तिजनक दवाएं जब्त की गई थीं। रामपाल पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का केस दर्ज है। रामपाल देशद्रोह के मामले में फिलहाल हिसार जेल में बंद है।


nityananda


नित्‍यानंद : साल 2010 में नित्यानंद के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी और अश्लीलता के मामले दर्ज हुए। उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आई, जिसमें उन्हें एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया। फॉरेंसिक लैब में हुई जांच में सीडी को सही बताया गया, लेकिन नित्यानंद के आश्रम ने उस सीडी की अमेरिकी लैब की रिपोर्ट पेश की। इसमें सीडी से छेड़छाड़ की बात सामने आई। इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके अलावा बंगलुरू में नित्यानंद के आश्रम में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक वस्‍तुएं और गांजा भी बरामद हुआ था।


भीमानंद : दिल्ली का एक बाबा ख़ुद को इच्छाधारी संत बताता था। इच्छादारी संत के नाम से मशहूर भीमानंद नागिन डांस के लिए चर्चा में रहता था। देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 1997 में भीमानंद को लाजपत नगर इलाके से गिरफ़्तार किया। भीमानंद पर आरोप था कि वो प्रवचन के बहाने लड़कियों को फंसाकर सेक्स रैकेट चलाता है। खुद को संत कहने वाले भीमानंद का वास्तविक नाम शिवमूरत द्विवेदी है और बाबा बनने से पहले वह एक फ़ाइव स्टार होटल में गार्ड की नौकरी करता था।


Read More:

देश की इन पुरानी समस्‍याओं के कारण बाबाओं की 'शरण' में जाते हैं लोग!
पिता और भाई बॉलीवुड के बड़े स्‍टार पर इन्‍होंने पॉलिटिक्‍स में बनाया कॅरियर, जानें प्रिया के बारे में खास बातें
इस शहर में ‘अल्‍ला हु अकबर’ कहने पर मार दी जाएगी गोली! मेयर ने दिया आदेश


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh